दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्लेसमेन्ट एवं कैरियर गाइडेन्स सेल के द्वारा बी.आर.यू. स्पेशलिटी केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लेसमेन्ट इन्टरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। महाविद्यालय अंतिम वर्ष के छात्रों तथा उत्तीर्ण छात्रों हेतु इस ड्राइव में चयन प्रक्रिया दो चरणो में पूरी की गई।












