भिलाई। आस्था बहुउद्देश्यीय संस्था सेक्टर-2 के आश्रय में रहने वाले बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर एमजे कालेज ने आज उन्हें कोविड सुरक्षा किट प्रदान किया। इसकी मांग संस्था संचालक द्वारा की गई थी। इस किट में फेस मास्क, सैनिटाइजर, फ्लोर क्लीनर एवं हैण्डवाश शामिल है।












