भिलाई। वसंत पंचमी का पर्व आज एमजे कालेज में सोल्लास मनाया गया। समूह के समस्त महाविद्यालयों द्वारा सामूहिक रूप से यह आयोजन महाविद्यालय के गार्डन एरिया में किया गया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने पूजा अर्चना कर उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, विभाग प्रमुख एवं प्राध्यापकों के साथ ही विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।












