भिलाई। पुलवामा हमले की तीसरी वर्षगांठ पर आज एमजे कालेज के ड्रामा क्लब “रंगमंच” ने शहीदों के जीवन पर एक नाटक खेला। नाटक का विषय वस्तु शहीदों के परिवारों के भावों को अभिव्यक्ति देना था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने कहा कि 14 अगस्त, 2019 को पुलवामा एक भीषण आतंकवादी घटना का साक्षी बना था। जैश के आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे अपने वाहन से सीआरपीएफ के वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हृदयविदारक घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।












