भिलाई। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 75 करोड़ जनमानस द्वारा सूर्य नमस्कार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की आपूर्ति हेतु श्री शंकराचार्य महाविद्यालय और पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत छत्तीसगढ के सहभागिता से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सभागार में दिनांक 16/01/2021 से प्रतिदिन संपन्न किया जा रहा है।












