बेमेतरा। सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को कलेक्टर विलास भोसकर संदीपन एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की मदद से जिला अस्पताल पंहुचाया गया। घायल युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ था और कोई भी अपना वाहन नहीं रोक रहा था। कलेक्टर और एसपी बेरला दौरे से लौट रहे थे। उन्होंने गाड़ी रोकी और घायल की सुध ली। गंभीर रूप से घायल युवक को इसके बाद एक निजी कार की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।












