बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल रुप से अपने निवास कार्यालय से प्रदेश में 23 नई तहसीलों का शुभारंभ किया। इनमें बेमेतरा जिले के अन्तर्गत नांदघाट तहसील भी शामिल है। नांदघाट को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने से अब आम लोगों केे राजस्व संबंधित कार्य आसानी से संपादित होंगे। ज्ञात हो कि इस तहसील के अन्तर्गत 22 पटवारी हलका, राजस्व निरीक्षक मण्डल बदनारा, मारो, संबलपुर एवं नांदघाट शामिल है।












