भिलाई। सी.कास्ट एवं नेशनल काउन्सिल फार साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डीएसटीए नई दिल्ली के तत्वावधान में इंदिरा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर में तकनीकि सत्र, क्विज तथा सेमीनार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तकनीकि सत्र के तहत विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किये गए। प्रथम व्याख्यान डॉ अवधेश श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान शासकीय दानवीर महाविद्यालय उतइ द्वारा दिया गया।












