दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छः क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय टीम हेतु हुआ। ये सभी खिलाड़ी अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय, रीवा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी क्योंकि पिछली बार यह तीसरे स्थान पर थी।












