भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय द्वारा कैंसर रोग पर किये गए एक सर्वेक्षण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वेक्षण में शामिल परिवारों में से लगभग एक चौथाई में कैंसर का कोई न कोई रोगी है। कैंसर को भुगत रहे लोगों में से 37 फीसदी महिलाएं हैं। इस सर्वे में 816 परिवारों को शामिल किया गया था। यह सर्वेक्षण कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था।












