बेमेतरा। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर के निर्देशानुसार, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल बेमेतरा में किया गया। जिसमें स्काउट गाइड के रोवर्स ने रक्तदान किया और आम नागरिकों को भी रक्तदान करने हेतु अपील की।












