भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के अंतर्गत संचालित एमबीए के वर्तमान विद्यार्थियों को यहां के प्रथम बैच (2003-05) के विद्यार्थियों के श्रीधर अय्यर ने गुरूमंत्र दिया. श्रीधर सम्प्रति टीसीएस यूएसए के मेटल सेगमेन्ट के प्रमुख हैं। श्रीधर ने मात्र 3 वर्षों में ही मेटल सेगमेन्ट के बाजार को 2 मिलियन यूएस डॉलर से बढ़ाकर 45 मिलियन यूएस डॉलर तक पहुंचाने का कीर्तिमान बनाया है। उन्हें विश्व इस्पात फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व छात्र पंकज अग्रवाल आज एक सफल व्यवसायी है।












