दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं के करियर से संबंधित प्रयासों में एक बड़ी सफलता उस समय मिली जब महाविद्यालय की 12 छात्राओं का विभिन्न कंपनियों में चयन कर लिया गया। अनेक चक्रों में आयोजित कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राइव में मिली इस सफलता पर प्राचार्य डॉ सुशील चन्द्र तिवारी ने उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इनमें से 10 छात्राओं का चयन एमएनसी पात्रा लि. में तथा 2 छात्राओं का चयन अल्ट्राटेक सीमेन्ट कंपनी के लिए किया गया।












