रायपुर। प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास के दौरान 10 साल छत्तीसगढ़ में व्यतीत किये थे। कोरिया से सुकमा तक उनके यहां पदार्पण के प्रमाण बिखरे पड़े हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे 75 स्थानों का चयन किया है जिनका पर्यटन की दृष्टि से उन्नयन जाना है। प्रथम चरण में इनमें से 9 स्थानों को लिया गया है। कोरिया से सुकमा तक 2260 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसके दोनों तरफ फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण प्रारंभ कर दिया गया है।












