बेमेतरा। प्रदेश के गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा जिले के वि.ख. बेमेतरा के ग्राम बैजलपुर में परिक्षेत्र एवं ग्रामीण स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं मंडई मेला समारोह में शामिल हुए। गृहमंत्री श्री साहू ने ग्रामवासियों से कहा कि यदि समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दें उन्हे अच्छे संस्कार प्रदान करें।












