Earth Day at Science College

micro organisms play an important role in safety of earth

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा पृथ्वी की सुरक्षा में सूक्ष्म जीवों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। सर्वप्रथम विभागीय परिषद की अध्यक्ष लिजा चन्द्राकर ने विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में पर्यावरण सुरक्षा के महत्व को समझाया।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *