भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य सप्ताह उपलक्ष्य में संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 2 अप्रैल 2022 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया. संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष संजय रूंगटा एवं डीन डॉ. कार्तिक कृष्ण एम. ने सत्र का उद्घाटन किया.












