राजनांदगांव। कॉनफ्लूएंस कॉलेज राजनांदगांव के शिक्षा विभाग द्वारा बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. रचना पांडे की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डायरेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित थे। डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के परीक्षा के बाद जीवन की असली परीक्षा शुरू होती है और एक शिक्षक के रूप में वह बहुत जिम्मेदारी वाला होता है, क्योंकि आपको एक साथ कई भूमिकाएं अदा करनी होगी प्रबंधन, ईमानदारी एवं सर्वांगीण विकास करने की आदत बनाना जरूरी है।












