दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग)के सभागार में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। यह दिवस हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के शहादत दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मानाया जाता है। प्राचार्य डॉ आरएन सिंह ने विद्यार्थियों को आतंकवाद के विरुद्ध शपथ दिलाई।












