नई दिल्ली। सभी जानते हैं कि लगातार काम करने से धीरे-धीरे काम की रफ्तार कम होती जाती है। पर नौकरी करने वाले इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। ऑफिस में ऊंघना या झपकी लेना नौकरी जाने का भी कारण बन सकता है। पर वेकफिट सॉल्यूशन नाम की कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से ढाई बजे के बीच आधे घंटे की झपकी लेने की इजाजत दे दी है।












