भिलाई। एमजे कॉलेज में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा दो दिवसीय पाइथन लैंग्वेज पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ. श्रीलेखा विरुलकर व प्रिंसिपल डॉ. अनिल कुमार चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वर्कशॉप का संचालन कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष पीएम अवंतिका ने किया।












