दुर्ग। एनएसएस इकाई द्वारा आजादी के 75 वे वर्ष पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें आजादी 75 वर्ष एक चिंतन विषय पर छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आर एन सिंह के मार्गदर्शन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता हिंदी विभाग के प्राध्यापक प्रो थानसिंह वर्मा ने आजादी के 75 वर्षों में हमने क्या पाया और क्या प्राप्त करना शेष रह गया। इस पर बड़ी सूक्ष्मता से अपने विचार रखे।












