दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा में पीएचडी आरडीसी की बैठक में अनेक शोधार्थियों के सिनाॅप्सिस में संशोधन किये जाने की अनुशंसा विषय विशेषज्ञों ने की है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि 28 मई 2022 को पीएचडी आरडीसी की बैठक 02 विषयों के लिए आयोजित की गई जिनमें माइक्रोबाॅयलाजी एवं बायोटेक्नोलाॅजी शामिल हैं।












