भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के मुक्तिधाम में ऑनलाइन आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है और न ही ऑनलाइन कराने कहीं जाने की जरूरत है। प्रारंभिक प्रक्रियाएं पूरी तरह मैनुअल हैं, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। शोकाकुल परिवार को ऑनलाइन सिस्टम को लेकर किसी भी प्रकार से दिगभ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन सिस्टम न पहले था और न अभी है।












