भिलाई। मुख्यमंत्री मितान योजना का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक मई को वर्चुअल शुभारंभ किया और इसी के साथ ही यह योजना प्रारंभ हो गई है। योजना के तहत नागरिकों को उनके घर पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत की गई है।












