भिलाई। रूंगटा आर-1 के विद्यार्थियों ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिसकी मदद से आप एक ही जगह बैठकर घर के सभी बिजली के उपकरणों को बंद और चालू कर सकेंगे। दिव्यांगों के लिए यह ऐप बेहद काम का साबित हो सकता है। इस ऐप को मोबाइल पर इंस्टॉल करके इससे लाइट, पंखा, टीवी सबकुछ बंद चालू किया जा सकता है।












