भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर वीडियो और पीपीटी प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा श्रम दिवस की महत्ता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। प्रतिभागियों ने पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के अलावा वीडियो बनाकर अपनी प्रस्तुतियां दीं।












