जांजगीर चांपा। चोरी की नियत से पहुंचे चार लोगों ने एक घर के दरवाजे में ड्रिल से छेद कर दिया। इससे पहले उन्होंने गेट पर बैठे पालतू कुत्ते की हत्या कर दी। शायद चोरों को पता था कि घर पर मां-बेटी अकेली हैं। पर महिला ने साहस से काम लिया। दरवाजे को रोकने के साथ ही उसने पड़ोसियों को फोन कर दिया। लोगों के पहुंचने पर चोर प्लास, आदि घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। घटना लटिया गांव की है।












