Maniyari River

Electrocuting fish proves fatal for fisherman

मुंगेली। एक दर्दनाक हादसे में जमुनाही गांव के लल्लूराम केवट ने अपनी जान गंवा दी। उसने बिजली का तार मछली मारने के लिए बिछाया था पर खुद इसकी चपेट में आ गया। उसकी लाश लाखासर गांव के लोगों ने बुधवार सुबह मनियारी नदी के किनारे बरामद की। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पूछताछ में मृतक की शिनाख्त हो गई। युवक मछली मारने का काम करता था। पुलिस को शक है कि मनियारी नदी में एनिकट से पानी छोड़ने के बाद युवक नदी में करेंट तार प्रवाहित कर मछली मार रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *