दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय की नवग्रह वाटिका में ग्रहों के अनुसार पौधा रोपण किया गया। महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने ग्रीन ब्रिगेड के छात्रों को पर्यावरण रक्षा हेतु शपथ दिलाई।












