भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 25 दिवसीय फाउंडेशन कोर्स ऑफ योगा का शुभारंभ 24 जून को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्राचार्य डॉ अर्चना झा के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन से विगत कई वर्षों से जुड़े हुए हैं और प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस तरह के योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष ‘योग फाउंडेशन कोर्स’ का आयोजन कर रहे हैं जो उनके भावी जीवन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।












