भिलाई। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर श्री स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और यूजीसी समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और विद्यार्थियों के लिए रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के स्टॉफ उत्साहपूर्वक भाग लिये।












