दुर्ग। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन कोलकाता पश्चिम बंगाल स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंव टेलीविजन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट हेतु आयोजित अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में दुर्ग की वर्तिका श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हुडको, भिलाई की भूतपूर्व छात्रा एवं एमआईटी, पुणे से बैचलर आॅफ जर्नलिज्म तथा मास कम्यूनिकेशन में प्रथम श्रेणी में स्नातक वर्तिका श्रीवास्तव ने यह सफलता लगभग दस हजार परीक्षार्थियों के बीच में हासिल की है।












