दुर्ग। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हरेली के उपलक्ष्य में गेड़ी एवं फुगड़ी प्रतियोगिता काआयोजन शासकीय डाॅ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा किया गया। प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने हरेली पर्व मनाए जाने के वैज्ञानिक कारणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं से जुड़ना चाहिये और उसे जीवित रखना चाहिए। सभी हरेली की शुभकामनायें देने के साथ ही उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।












