भिलाई। हरेली त्योहार के उपलक्ष्य में स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत “एक देश, एक भाषा, एक पहचान हमारी” भावना पर आधारित जातिगत भेदभाव निवारण समिति एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में विषय एक भाषा, एक सांझा चूल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पीछे यह धारणा थी कि सभी मिलजुलकर त्योहार मनाने से राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द्र स्थापित होता है।












