खपरी दुर्ग। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को एलुमनी एवं प्लेसमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। पात्रा कंपनी के वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी विकास नाथ त्रिपाठी आयोजन के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने की। कार्यक्रम का संचालन वर्षा शर्मा नेकिया। वाणिज्य, कम्प्यूटर विज्ञान एवं शिक्षा संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।












