भिलाई। रूंगटा पब्लिक स्कूल का परिसर 15 अगस्त 2022 को देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रवादी भावनाओं से गूंज उठा, जब हमारे प्यारे देश ने आज़ादी के 75 गौरवशाली वर्ष पार किए और 76 वें वर्ष में प्रवेश किया। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वाधान में सभी संस्थान इस शानदार अवसर को मनाने के लिए एक साथ एकत्रित हुए। हर चेहरे पर गर्व और हर दिल में खुशी का भाव था।












