डोंगरगढ़। इस स्कूल में 650 बच्चे दर्ज हैं। बीम के सरिये दांत निपोरकर हंस रहे हैं। कंक्रीट झड़ रहा है। दीवारों की दरारों से कीड़े मकोड़े निकल रहे हैं। खिड़की दरवाजे गायब हो चुके हैं। और तो और विभाग ने 2017 में इसे गिराकर नया भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री नई इमारत की घोषणा कर चुके हैं। राशि भी उपलब्ध हो गई है पर आदेश नहीं आया है। इस स्कूल की कोख ने दो-दो विधायकों के अलावा एक जिला पंचायत अध्यक्ष को भी जन्म दिया है।












