भिलाई। एमजे कालेज में पखवाड़ा व्यापी आजादी का अमृत महोत्सव का समापन आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुआ। संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि देश को आजाद करने वाले और उसे एक ठोस आधार देने वाले अपना-अपना काम कर चुके हैं। इस नींव पर अब मजबूत भारत की इमारत खड़ी करनी है। युवा आने वाले 25 वर्षों के लिए निर्माण एवं नवाचार का रोडमैप तैयार करें ताकि भारत अपने खोए हुए गौरव को पुनः प्राप्त कर सके।












