भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय के छात्र लोकेश भोजक ने ‘गीतांश उत्सव’ ऑल इंडिया नेशनल डांस एवं म्यूजिक कंपटीशन में एकल, युगल एवं समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिताका आयोजन ओडिशा के पुरी में 21 से 23 अगस्त के बीच किया गया था। लोकेश ने इससे पहले भी अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठा प्रदर्शन कर खिताब जीता है और अपने महाविद्यालय के साथ ही जिला तथा प्रदेश को गौरवान्वित किया है।












