दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के भौतिक शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक सीतेश्वरी चन्द्राकर को पीएचडी की उपाधि मिली। उन्होंने अपना शोध विभागाध्यक्ष डाॅ. जगजीत कौर सलूजा के मार्गदर्शन में स्टडीज ऑन फोटोल्यूमिनिसेंस और थर्मोल्यूमिनिसेंस ऑफ M2ZnSi2O7 डोप्ड विथ Dy3+ विषय पर पूर्ण किया। उन्हें पीएचडी की उपाधि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रदान की गयी।












