भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सूक्ष्म जीवविज्ञान विभाग ने आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में किया। ‘संरक्षण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका और पारंपरिक ज्ञान का प्रसारण’ पर लेखन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ शमा ए बेग विभागाध्यक्ष सूक्ष्म जीवविज्ञान ने कहा कि आदिवासी महिलाएँ हमारी प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए प्रकृति को दोहन से बचाने और उसके संरक्षण का कार्य सदियों से कर रही है, उन्हे वैश्विक पहल पर उभारना हमारी जिम्मेदारी है।












