भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय मे सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व सूक्ष्म विज्ञान दिवस के अवसर पर परिचर्चा एवं फ्लीप द क्लासरूम का आयोजन किया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्मजीवों के दैनिक कार्यों में महत्व के बारे में जानकारी देना एवं उनका उपयोग कर विकास करना है।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ शमा ए बेग विभागाध्यक्ष सूक्ष्मजीव विज्ञान ने बताया कि सूक्ष्मजीव स्वास्थ्य से प्रकृति तक एक अहम भूमिका निभाते हैं जिनके बारे में सबको पता होना चाहिए।












