बिलासपुर. नवरात्रि पर्व के पहले दिन बिलासपुर में रिवर व्यू रोड में अरपा नदी के तट पर हजारों दिये जलाकर अरपा नदी के संरक्षण का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर अरपा नदी की महाआरती भी की गई. इससे अरपा तट जगमग हो उठा. इस महाआरती का ड्रोन वीडियो Drone Video भी सामने आया है, जिसमे अरपा नदी और शहर की सुंदरता देखते ही बन रही है. अरपा अर्पण महाभियान समिति की ओर से अरपा नदी को संरक्षित करने के लिए जनआंदोलन चलाया जा रहा है.












