राजनांदगांव. कॉन्फ्लूएंस कॉलेज राजनंदगांव की एनएसएस इकाई एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व प्रथम उपचार दिवस मनाया गया. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में संकट के हालात में फर्स्ट एड लेकर लोगों का जीवन बचा सके जागरूक करना है अक्सर विद्यार्थियों को विद्यालय महाविद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा के बारे में सिखाया जाता है लेकिन समय के साथ लोग सेहत के लिए जरूरी बातों को भूल जाते हैं।












