भिलाई। डेन्टिस्ट का एक औजार मुंह में छिटक गया. मरीज के मसूढ़ों के एक दांत में सड़न थी जिसे वह साफ करने की कोशिश कर रहा था. यह बेहद धारदार औजार सीधे मरीज के पेट में पहुंच गया. मशीन का यह छोटा सा पुर्जा आहार नली, आमाशय, अंतड़ियां – जहां जहां से गुजरता, वहां घाव बना सकता था. यह कहीं भी धंस कर छेद बना सकता था. इस औजार को बेहद सावधानी के साथ हाईटेक हॉस्पिटल में निकाला गया.












