भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस का आयोजन किया गया इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्मजीवो का हमारे जीवन में कितने महत्व है। जैसा कि हम जानते हैं कि सूक्ष्मजीव सर्वव्यापी होते हैं यह मृदा, जल, वायु हमारे शरीर के अंदर तथा अन्य प्रकार के प्राणियों तथा पादपों में पाए जाते हैं। सूक्ष्मजीव मनुष्यों के लिए बहुत ही लाभप्रद होते हैं हम प्रतिदिन सूक्ष्मजीवों तथा सूक्ष्मजीवों से उत्पन्न उत्पादों का प्रयोग करते हैं जैसे कि दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले पदार्थ दही, इडली, डोसा प्रतिजैविक आदि।












