भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस का आयोजन अभिनव तरीके से किया गया। हिंदी के प्रति लगाव उत्पन्न करने व हिंदी के वर्णों के सही उच्चारण व लिपि के शुद्ध रूप से परिचित कराने हेतु हिंदी वर्णमाला की हाउज़ी खेल विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के लिए आयोजित किया गया। विभाग द्वारा आयोजित हिंदी दिवस में विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष व प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने हिस्सा ले इस कार्यक्रम को सफल बनाया।












