भिलाई। आम तौर पर यही माना जाता है कि किडनी फेलियर के जिस मरीज का डायलिसिस शुरू हो गया, उसकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पर इस धारणा को बदल चुकी हैं हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल की नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ सुमन राव। उनके पास ऐसे भी मरीज हैं जो पिछले 12 साल से डायलिसिस पर हैं और अपनी सामान्य जिन्दगी जी रहे हैं।












