भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॅालेज ऑफ एजूकेशन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस बेहद उत्साह पूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षार्थियों ने आधुनिक होड़ में हिंदी को जनमानस की भाषा बनाने हेतु प्रयास शीर्षक पर निबंध भाषण और परिचर्चा के माध्यम से अपने-अपने विचारों की प्रभावी अभिव्यक्ति किये है। विद्यार्थियों ने कविता के माध्यम से कहा कि भारत भाषाओं की फुलवारी है, जिसमें हिन्दी सबसे न्यारी है।












